
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू निवासी 26 वर्षीय द्रौपदी कुमारी पात्रो उर्फ बिन्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगने की जानकारी परिजनों को तब हुई जब गुरुवार की सुबह उसने अपने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला. परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर गए तो पाया कि द्रौपदी दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई है. परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मौके से द्रौपदी का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किया है. जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. (नीचे भी पढ़ें)
परिजन शादी करने के लिए दे रहे थे दबाव, इसलिए लगा ली फांसी
द्रौपदी कोलकाता में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में कार्यरत थी. वह अपने चाचा रामेश्वर पान के सबसे ज्यादा करीब थी. घटना के संबंध में रामेश्वर पान ने बताया कि वह बुधवार शाम को ही कोलकाता से घर आई थी. उसके घर में शादी की बात चल रही थी. वह शादी नहीं करना चाहती थी. सुसाइड नोट में भी उसने यह बात लिखी है. संभवत: शादी के दबाव के कारण उसने फांसी लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





