
चाकुलिया : विधायक कार्यालय परिसर में विधायक समीर महंती ने बेद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राधानाथ मुर्मू के हाथों चाकुलिया प्रखंड के मुटूरखाम गांव निवासी संजय नामता को बेहतर ईलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया. संजय नामता आर्थिक कमी के कारण अपना उपचार नही करा पा रहे थे. उन्होंने विधायक कार्यालय चाकुलिया पहुंचकर विधायक से आर्थिक सहयोग करने की अपील की.
मौके पर भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मांडी, सांड्रा पंचायत के मुखिया गणेश मुंडा, जुगीतोपा पंचायत के मुखिया जयराम हेम्ब्रम, सरडीहा पंचायत के मुखिया सामसार मुर्मू, लालमोहन मुर्मू, धनंजय करुनामय, बलराम महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




