
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में भाजपा नेता विकास सिंह का भिक्षाटन आंदोलन रंग लाया. तुरियाबेड़ा और गजाडीह में बिजली विभाग ने युद्धस्तर पर बांस के खंभों को हटाकर सीमेंट का पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है. बालिगुमा बागान एरिया में सर्वे हुआ और कल तक वहां भी काम शुरू होने का अधिकारियों ने भरोसा दिलाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास सिंह के आंदोलन से बिजली विभाग जाग गया है. आज युद्ध स्तर में बांस के खंभे हटाकर सीमेंट का पोल लगाने का काम आरंभ कर दिया गया. दो से तीन दिन में सारे कार्य हो जाने की संभावना है. लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुला कर फूल-मालाओं से स्वागत किया. विकास सिंह ने नारियल फोड़कर और अगरबत्ती जला कर कार्य की शुरुआत की. (नीचे भी पढ़ें)

विकास सिंह ने कहा कि इस फूल की माला और सम्मान का असली हकदार स्थानीय लोग हैं, क्योंकि स्थानीय लोग अपना सारा कारोबार एवं काम-धाम छोड़कर भिक्षाटन में कदम से कदम मिलाकर लगे थे. अगर स्थानीय लोगों का साथ नहीं रहता तो यह आंदोलन सफल नहीं होता और विभाग कुंभकरणी निद्रा से जागता नहीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जो मुसीबत हम लोगों की जान पर बन आई थी उसे आज विकास सिंह ने दूर किया है. इस दौरान दशरथ पुष्टि, राकेश मंडल, डॉ प्रभाकर, शंकर प्रसाद, सुनील तिवारी, राहुल कुमार, संजय साहू, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, शिव साहू, कविता देवी, प्रियंका देवी, दिलीप प्रजापति, संजय शर्मा, राजकुमार साव, मंगल मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




