
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किन्नर दूसरे किन्नर की पिटाई करने लगा. इस बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. किन्नरों ने उसे तब तक मारा जब तक कि वह मौके से भाग नहीं गया. थोड़ी देर बाद मामला साफ हो गया. दरअसल एक युवक कई दिनों से किन्नर बनकर महिलाओं और आम लोगों से रुपये मांगता था.
किन्नरों ने बताया कि वह महिलाओं को छेड़ता भी था. इससे किन्नरों का नाम खराब हो रहा था. आज किन्नरों ने उसे साकची चौक पर रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. इस मामले में एक किन्नर ने बताया कि युवक अक्सर किन्नर बनकर रुपए मांग रहा था, इस कारण पूरे किन्नर का नाम खराब हो रहा था. किन्नर रुपए मांग कर ही अपना जीवन यापन करते हैं. फिलहाल युवक मौके से फरार हो गया.






