
जमशेदपुर : बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करा कर पूर्ण कराने के लिए पोटका विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व मे बागबेड़ा का प्रतिनिधिमंडल रांची जाकर पेयजल स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से मंत्री श्री ठाकुर को एक मांग पत्र सौंपा गया. आने वाले भीषण गर्मी में उत्पन्न होने वाले जल संकट से अवगत कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात मंत्री श्री ठाकुर ने बताया पूर्व की सरकार की उदासीनता की वजह से इस योजना के ठेकेदार के द्वारा आवंटित राशि की बंदरबांट की गयी थी, जिसकी पुनः समीक्षा कर ली गई है और इस महत्वपूर्ण योजना को जल्द से जल्द शुरू किया जा रह है. जिसमें सर्वप्रथम बड़ौदा घाट नदी पर मुख्य पाइप को पार कराने के लिए अर्धनिर्मित पुल का कार्य बरसात आने से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा और पूरी योजना को भी तीव्र गति से पूर्ण कराया जाएगा और साथ ही साथ मंत्री के द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया गया. मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल मे बागबेड़ा से नरेश लाल, विजय सिंह मोनू, अजय शर्मा, संजय कुमार, राहुल प्रजापति, कमलेश यादव, कुन्दन सिंह, सौरव कुमार एवं अन्य शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल की ओर से विजय सिंह मोनू, नरेश लाल और अजय शर्मा ने मंत्री श्री ठाकुर से वादा किया कि इस योजना को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के पश्चात मंत्री मिथिलेश ठाकुर और स्थानीय विधायक संजीव सरदार को लड्डू से तौला जायेगा और बागबेड़ा क्षेत्र की जनता के साथ मिल कर भव्य स्वागत किया जाएगा.






