जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर, ब्लॉक नंबर चार स्थित सामाजिक और शैक्षणिक संस्था भारतीय तरुण संघ के द्वारा इस बार रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं . रामनवमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को संध्या 6 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसबार की रामनवमी शोभा यात्रा में महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध “जय बजरंग ढोल ताशा पथक” की टीम मुख्य आकर्षण होगी, जिसमें 40 मराठी महिला कलाकारों के द्वारा जय श्रीराम के उद्घोष पर ढोल ताशा की अद्भुत प्रस्तुति करेगी. भारतीय तरुण संघ की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं . (नीचे भी पढ़ें)
रामनवमी के अवसर पर रविवार को दोपहर बारह बजे से अतिथि सत्कार और फिर एक बजे से श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद वितरण भी किया जाएगा. भारतीय तरुण संघ के अध्यक्ष डॉ मानस सिंह और महासचिव के पी सिंह ने बताया की संघ सचिव और भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ भीम सिंह की अध्यक्षता में संचालित हो रही है जिसमें उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, पदाधिकारी बाबूलाल, रविन्द्र राय, सुनील सिंह, भोला भगत आदि सैकड़ों समर्पित सदस्यों की मेहनत की बदौलत श्रीराम नवमी पूजा कमिटी प्रत्येक वर्ष कुछ खास धूमधाम से आयोजन को सफल बनाने में प्रयत्नशील रहती है.














