
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा में काम करने के दौरान सीवरेज में गिरकर मिट्टी से दबे जीवन सोना का शव को निकालने में टाटा स्टील की रेस्क्यू टीम एक बार फिर विफल रही. टीम द्वारा ड्रेनेज के पाइप को रॉड फसाकर उठाने के प्रयास में ड्रेनेज का पाइप टूट जाने से एक बार फिर शव को निकालने की उम्मीद कम हो गई. इधर घटना के 10 घंटे बीत जाने के बाद भी शव नहीं निकालने से परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. हालांकि शव दिख चुका है और शव तक पहुंच बन चुका है लेकिन एक्सपर्ट के अभाव में यह सम्भव नहीं हो पा रहा है कि शव को निकाला जा सके. परिजनों ने कहा कि रेस्क्यू टीम सिर्फ टाइम पास कर रही है,. उन्होंने शव को निकालने के लिए सेना बुलाने की मांग कर दी. हंगामे के दौरान भी स्थानीय लोगों ने जुस्को प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाए. मौके पर मौजूद कदमा पुलिस ने उन्हें समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ. रेस्क्यू टीम एक बार फिर से शव को निकालने के प्रयास में जुट गई है. बता दे की कदमा थाना अंतर्गत एयरोड्रम के पास जुस्को द्वारा सीवरेज का काम कराया जा रहा था, इसी बीच जीवन सोना नामक मजदूर सीवरेज के लिए बनाए गड्ढे में गिर गया और उसके ऊपर मिट्टी गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.






