जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर दो मकान संख्या 68 निवासी चिकित्सक नंदू होनहागा के घर में हुई आगलगी की घटना के तीन दिन बाद बिरसानगर थाना में टेल्को गुरुद्वारा पास रहने वाले नितेश कुमार सिंह के खिलाफ घर में चोरी करने व आग लगाने का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला चिकित्सक के बेटे अभिषेक होनहागा के बयान पर दर्ज किया गया है. घटना 22 जून की है. घटना के बाद अभिषेक ने दूसरे दिन सिटी एसपी को भी आवेदन देकर नितेश के खिलाफ घर में सामानों की चोरी करने व आग लगाने की शिकायत की थी.






