
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मुख्य बाजार में से एक बिष्टुपुर बाजार में मंगलवार की सुबह अचानक से आग लग गयी. आग टाटा स्टील की दीवार से सटे बिष्टुपुर बाजार के इंट्री के बाद गौरांगो मिष्ठान भंडार के आसपास की दुकानें जलकर राख हो गयी. करीब सात दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गयी. इस दौरान आग पर काबू पाने के लिए झारखंड अग्निशमन विभाग, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की दमकलों ने पहुंचकर आग को बढ़ने से रोका नहीं तो काफी दुकानें जलकर राख हो जाती.
लॉकडाउन के कारण बाजार पूरी तरह बंद है. इस कारण ज्यादा अफरा-तफरी नहीं मची, लेकिन दमकलों को बाजार में घुसने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी. बिष्टुपुर बाजार में इंट्री प्वाइंट पर दुकानदारों ने एक्सटेंशन कर रास्ते को ही रोक दिया है. किसी तरह रास्ता बनाकर दमकलों को इंट्री दी गयी. आग पर काबू पाया गया. दमकलें घुस गयी तो फिर से पानी लाने के लिए दमकलें वापस जा नहीं पायी.
इस दौरान आग को बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान बाजार में लगाये गये ”फायर हाइड्रेंट” (आग लगने की स्थिति में यहां 24 घंटे पानी उपलब्ध रहता है. आग लगने की स्थिति में दमकलों तो आने जाने की जरूरत नहीं होता है, सीधे हाइड्रेंट में पाइप लगाया और पानी आने लगता है.) पर ही दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है. आग को कंट्रोल करने में काफी दिक्कत हुई, जिस कारण सात दुकानें जलकर राख हो गयी.

लाखों रुपये के मूल्य के सारे सामान जलकर राख हो गये. दुकानदारों ने बताया कि बाजार के टाटा स्टील दीवार से सटे में एक फर्निचर की दुकान है. उस फर्निचर की दुकान से आग का धुआं आते देखा गया. चूंकि, बाजार में दुकानदार भी नहीं है और ग्राहक भी नहीं है. इस कारण ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं हो पाया.
इस बीच आग की लपट उठती दिखायी दी. बाजारों में सोने वाले लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया. करीब सात दुकानें जलकर राख तब तक हो गयी. दमकलों के लिए रास्ता ही खोजने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी. इस दौरान पुलिस को भी सख्ती बरतनी पड़ी.
इस बीच बचे हुए दुकानों के सारे सामानों को दुकानदार लेकर भागने लगे थे. इस दौरान लोगों ने दुकानों को खाली करा दिया. ट्रकों में सामान लेकर लोग बाहर निकल गये. इस बीच सात दुकानें ही जलकर राख हो गयी. आग को करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह बुझाया जा सका.
ये सारे दुकानें जो जली :
- एसएस भाटिया के कपड़े की दुकान
- आरके इंटरप्राइजेज (रुस्तम)
- भाटिया साड़ी सेंटर
- नाव्या फैशन-कमलदीप सिंह
- दुपट्टा सागर-रिंकू भाटिया
- डीएम दत्ता-दीपक दत्ता व प्रबीर दत्ता
- शंकर पादुका की चार दुकानें






