
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय साकची में अभिनंदन किया गया। इसमें जिला पाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्य व मंडल अध्यक्षों ने फूल माला, पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, स्वामी विवेकानंद की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ में केक काटकर खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन शशांक शेखर व धन्यवाद सन्नी संघी ने किया। जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि आप के हर्ष-उल्लास प्यार से अभिभूत हूं। आगे भी युवा मोर्चा को बूथ लेवल में और मजबूती देना है। हमें आने वाली चुनतियों को डट के स्वीकार कर काम करना है। आज प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी रूपेश पांडे के श्राद्धकर्म में जा रहे थे। उन्हें हजारीबाग में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर रोक दिया गया है। हम लोग तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होने देंगेl (नीचे भी पढ़ें)
जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश के हर गली, चौक-चौराहे पर उनकी चर्चा है। उनके नेतृत्व से प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने भी बधाई दी है। सबको एक साथ मोती में माला की तरह पिरो के रखना है। हर चुनौतियों का डट कर सामना करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश में भी लोहा मनवा लिया है। आगे भी हम युवाओं के साथ कंधे से कंधे मिलकर चलेंगे। युवा मोर्चा हर विरोधियों को उन्ही के इशारों पर पस्त करेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता हरेराम यादव, चंचल चक्रवर्ती, जिला मंत्री प्रकाश दबे, सन्नी संघी, अमित सिंह, मोंटी अग्रवाल, नीरज राष्ट्रवादी, सुमित कुमार, सौरव कुमार, विशु सिंह, अभिषेक दे, मुकेश कुमार, विकास कुमार, विकास शर्मा, अनुराग मिश्रा, राहुल कुमार, सुशील पांडे, कंचन दत्ता, नवजोत सिंह, सोहेल, उमेश शाह, सत्येंद्र रजक, दिवाकर सिंह, अशोक सिंह, अंसुल कुमार, विकास सिंह, इंदरजीत सिंह, सनातन दास, हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार, पप्पू कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





