• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-bjm-meeting-सरयू राय की पार्टी भाजमो चलायेगा वृहद सदस्यता अभियान, संगठनात्मक बैठक में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प, सरयू राय ने दिये कार्यकर्ताओं को टिप्स

jamshedpur-bjm-meeting-सरयू राय की पार्टी भाजमो चलायेगा वृहद सदस्यता अभियान, संगठनात्मक बैठक में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प, सरयू राय ने दिये कार्यकर्ताओं को टिप्स
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में प्रदेश, जिला, मंच मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्री की महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर के बारीडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो संस्थापक सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए एवं बैठक की अध्यक्षता भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया. बैठक में 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वृहद सदस्यता अभियान की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि भाजमो के संस्थापक सरयू राय हमेशा जनमुद्दो को लेकर संघर्षरत रहे हैं, चाहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठानी हो अथवा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद आंदोलन छेड़ना हो, श्री राय ने कभी अपने कदम पीछे नहीं खींचे. श्री राय की स्वच्छ छवि और बुलंद आवाज के कारण वे सैकड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं और झारखंड की जनता श्री राय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को उत्सुक हैं. भाजमो के प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे और भाजमो की सदस्यता ग्रहण कराएंगे. भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मंडल से दो-दो कार्यकर्ता स्वेच्छा से अपना नाम सदस्यता अभियान के लिए दें और वे बतौर सदस्यता प्रभारी एवं सह सदस्यता प्रभारी अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें. भाजमो के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता की पर्ची उपलब्ध करवाई जाएगी और वे उसके माध्यम से लोगो को विधीवत शुल्क काटकर सदस्य बनाएंगे. भाजमो संस्थापक सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25 सितम्बर को साकची धालभूम क्लब में भाजमो के वृहद सदस्यता अभियान को प्रारंभ किया जाएगा. (नीचे पूरी खबर पढ़ेंं)

उक्त दिन जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है और उस दिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है. हमनें पंडित दीनदयाल जी की जयंती के दिवस पर यह अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. उसी दिन आधिकारिक रूप से पार्टी के झंडे का विमोचन हो जाएगा और पार्टी का लोगो भी प्रकाशित होगा और उस दिन यह समूह एक संगठन के रूप में तब्दील हो जाएगा. संगठन की सदस्यता एक तकनीकी विषय है, हमारा दल बन गया लेकिन सदस्यता पूरी हो जाएगी तो एक सशक्त संगठन बन जाएगा. अभी हमारा संगठन मंडल तक निर्मित हो गया है और कई मंडलों में क्षेत्रीय कमेटी बन गई है. सदस्यता जब शुरू होती तो शुरुआत नीचे से होती है लेकिन व्यवस्था ऊपर से संचालित की जाती है. इस कार्य को सफलीभूत करने हेतु प्रदेश एवं जिला से पदाधिकारियों को चयनित कर सदस्यता एवं सह सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया गया है किंतु प्रत्येक मंडलों से भी दो कार्यकर्ताओं को सदस्यता एवं सह सदस्यता प्रभारी के लिए चयनित करना है. 25 सितम्बर को धालभूम क्लब के प्रांगण में प्रत्येक मंडल का एक काउंटर बनाया जाएगा और जो भी कार्यकर्ता उस दिन उपस्थित होंगे उन्हें सदस्यता दिलाया जाएगा और यह भी तय किया जाएगा कि मंडलों से कब से सदस्यता अभियान प्रारंभ करना है और तत्पश्चात मंडलों में अभियान को चलाकर बूथ स्तर तक नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा. श्री राय ने कहा कि दल की शक्ति पर जनता विश्वास करती है. बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक ऐसा संगठन बन जाएगा जो जनता की समस्याओं का आसानी से निदान होगा. संगठन को सुदृढ़ करने का कार्य शुरु हो रहा है. इस दौरान अनुशासन की बात को समझना हो, निर्देशों का पालन हो और संगठनात्मक ढाँचे के तहत सभी कार्य हो यह निश्चित करना होगा. पार्टी का दायित्व महत्वपूर्ण होता है, जो लोग सक्रिय सदस्य बनेंगे. वही पदाधिकारी बनेंगे और उनके लिए पार्टी के कार्य ही प्राथमिकता होगी. पथ-परेज बनाएंगे की हमें क्या करना है और कैसे करना है. जो भी सदस्य बनेंगे उनका अद्यतन पता, मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा और यह भी निश्चय करना होगा कि वे जो आचरण वो करेंगे उसकी छाप संगठन पर आएगी. सदस्यता पूरी हो जाएगी तो सदस्यता के सत्यापन के लिए भी प्रभारी बनाए जाएंगे. हम ऐसे लोगों को सदस्य बनाए, जो अच्छा कार्य करें और एसा कोई कार्य नहीं करें की जिससे संगठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े. जमशेदपुर शहर इस कार्यक्रम के लिए पूरे प्रदेश में एक रोल माडल के रूप में काम करेगी. दिसंबर तक झारखंड के सभी 24 जिलों में संगठन की इकाइयों को खड़ा करना है. दिसंबर में एक दिन तय कर एक वृहद प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा और उस सम्मेलन में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता जुटेंगे और एक प्रादेशिक संगठन नजर आएगा. बैठक का संचालन महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु ने किया. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय महामंत्री संजीव आचार्या, कोषाध्यक्ष अशोक गोयल, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, जिला के सह-सदस्यता प्रभारी सह जिला मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक प्रतिनिधि (विद्युत विभाग) पी विजय राव, जनसुविधा हरेराम सिंह, जन कल्याण मिष्टु सोना, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो मंडलअध्यक्ष कन्हैया ओझा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, साकची मंडल पूर्वी अध्यक्ष वरूण सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापति, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, आजादनगर मंडल अध्यक्ष मुसताक अहमद, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भुमिज, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सीतारमडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, जोगींद्र सिंह जोगी, असीम पाठक, अभय सिंह, राजु मारवाह, काशी नाथ प्रधान, बलकार सिंह,सुभम विषकर्मा,रचित जैसवाल,अमरेश राय, गुरदीप सहमी,अमित राम, बिकाश कामत, प्रेम सक्सेना, त्रिलोचन सिंह, प्रेम करण पांडेय, अशोक सिंह, इंदुशेखर सिंह, सुनिता सिंह, पुतुल सिंह, आरती मुखी, काकोली मुखर्जी, सीमा दास, चेतन मुखी,संतोष रजक, पिंकी विश्वास, किरण सिंह, डी मनी, नीरज साहू, मार्टिन लैजरस, अभिजीत चंद्रा, राजु कर्माकर, बिमलेंदु ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur chhabil- गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेम्को गुरुद्वारा के पास लगा छबील, आम लोगों के बीच चुना- गुड़ व शर्बत का किया गया वितरण
खबर

jamshedpur chhabil- गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेम्को गुरुद्वारा के पास लगा छबील, आम लोगों के बीच चुना- गुड़ व शर्बत का किया गया वितरण

June 6, 2026
jamshedpur rural- चाकुलिया नपं कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण करने की जानकारी ली
खबर

jamshedpur rural- चाकुलिया नपं कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण करने की जानकारी ली

June 6, 2026
Jamshedpur world envionment day : विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण
खबर

Jamshedpur world envionment day : विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

June 6, 2026
Next Post
Jamshedpur : विवेकानंद स्कूल के बाहर मारपीट के मामले में आया स्कूल प्रबंधन का बयान कहा स्कूल के बाहर नहीं हुई ऐसी कोई घटना

Jamshedpur : विवेकानंद स्कूल के बाहर मारपीट के मामले में आया स्कूल प्रबंधन का बयान कहा स्कूल के बाहर नहीं हुई ऐसी कोई घटना

jharkhand-rehabilitation-पश्चिम सिंहभूम के 23 श्रमिक को महाराष्ट्र से वापस मंगाये गये, इलेक्ट्रिशियन का काम करनेवाले श्रमिकों को पैसा नहीं दे रही थी कंपनी

jamshedpur-mp-vidyut-mahato-जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने की मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात, इन सड़कों को नये सिरे से बनाने के साथ हवाई अड्डा बनाने के पेंच को दूर करने पर चर्चा, जानें क्या हुई बातचीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur chhabil- गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेम्को गुरुद्वारा के पास लगा छबील, आम लोगों के बीच चुना- गुड़ व शर्बत का किया गया वितरण

jamshedpur rural- चाकुलिया नपं कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण करने की जानकारी ली

Jamshedpur world envionment day : विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

World class hockey match- नवल टाटा हॉकी अकादमी के आशीष तानी पूर्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ चार गोल दागकर भारत को अंडर 18 एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया

Srinath University- श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur chhabil- गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेम्को गुरुद्वारा के पास लगा छबील, आम लोगों के बीच चुना- गुड़ व शर्बत का किया गया वितरण

jamshedpur rural- चाकुलिया नपं कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण करने की जानकारी ली

Jamshedpur world envionment day : विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

World class hockey match- नवल टाटा हॉकी अकादमी के आशीष तानी पूर्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ चार गोल दागकर भारत को अंडर 18 एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया

Srinath University- श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

Jamshedpur police action : बिष्टुपुर में लोडेड पिस्तौल के साथ आरआइटी का युवक गिरफ्तार, क्षेत्र में दहशत फैलाने और डराने-धमकाने के लिए रखा था हथियार, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News