
जमशेदपुर : देशभर में कांग्रेस के टूलकिट का खुलासा होने के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस के चेहरे को देशवासियों के सामने लाने की कवायद शुरू कर दी है. प्रदेश के बाद अब जिला स्तर पर भाजपा कमेटी वर्चुअल वार्ता के माध्यम से आम जनता तक कांग्रेस के झूठ के प्रोपोगेंडा को पहुंचा रहे हैं. जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव ने इस बावत कहा कि युवा कांग्रेस की एक नेत्री जिनका नाम सौम्या वर्मा है. इनके द्वारा यह टूलकिट बनाई गई. सौभ्या शर्मा नामक महिला चुनाव के वक्त कांग्रेस के घोषणा पत्र कमेटी में शामिल थी. उन्होंने देश भर के कांग्रेसियों से कहा था कि किसी भी हद तक जाओ ताकि देश के प्रधानमंत्री की छवि को खराब कर दो. महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कांग्रेसियों ने इसी निर्देश का पालन करते हुए पूरे व्यवस्था को खराब किया और जनता को जान बूझ कर परेशानी में डाला ताकि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को गलत साबित किया जा सके और उनकी छवि धूमिल हो,लेकिन इस झूठ का पर्दाफाश भाजपा ने कर दिया.






