
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गैर कंपनी इलाकों में साफ-सफाई को लेकर भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा. इन लोगों ने यहां प्रदर्शन भी किया और नारेबाजी भी की. वर्तमान सरकार पर हमला भी बोला. सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से इन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई की मांग की है. जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान गैर कंपनी क्षेत्रों में भी नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही विभाग निष्क्रिय हो गए हैं. उन्होंने बताया कि गैर कंपनी इलाकों में गंदगी का अंबार है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने अविलंब क्षेत्र में साफ सफाई सुनिश्चित किए जाने की मांग की है.





