
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर साइबर पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी निवासी गोपाल कुमार है। गोपाल से पूछताछ में पुलिस को घाटशिला के काशीदा निवासी प्रदीप मजूमदार के संलिप्त होने का पता चला तो पुलिस से कशीदा ने छापेमारी कर प्रदीप को भी गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को पुलिस से प्रेस वार्ता कर दोनों को जेल भेज दिया। पूछताछ में प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह 2007 में टाटानगर स्टेशन में ग्रुप डी पर पद पर नियुक्त हुए था। सीनियर द्वारा घर का काम करवाने को लेकर उनसे बहस हो गई थी जिसके बाद उसका शोकोज कर दिया गया था। काम से निकले जाने के बाद वह वह रेलवे के खिलाफ केस करने को लेकर न्यायालय के चक्कर लगाने लगा। यहां उसकी मुलाकात जयराम टुडू से हुई। जयराम न्यायालय में एफिडेविट करने का काम करता था। काफी दिन भागदौड़ करने के बाद वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बाद में जयराम ने उसे बताया कि एक बैंक कहता पर उस 5 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। उसने पहली बार कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खुलवाया जिसके लिए जयराम ने उसे 5 हज़ार रुपए दिए। बाद में जयराम ने उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से कराई। वह राहुल को ही बैंक कहता देने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात सत्यम सांडिल से हुई। सत्यम से वह बैंक खाता लेता और उसे 3 हज़ार रुपए दिए करता था। अब तक वह 20 से 25 खाता दे चुका है।
मंतोस मोबाइल से बनाता था जाली प्रमाण पत्र
गोपाल ने बताया कि मंतो स मोबाइल ऐप से प्रमाण पत्र में छेड़ छड़ कर जाली बनता था। उसी प्रमाण पत्र के आधार पर वह बैंक में जाकर खाता खुलवाता था। अब तक उसने 8 खाते बेच दिए।
बैंक ने शक के आधार पर पकड़कर पुलिस को सौंपा
गोपाल ने बताया वह इंडियन बैंक बिष्टुपुर में मोबाइल नंबर अपडेट करने गया था इस बीच बैंक मैनेजर ने अपने कमरे में बैठा कर पुलिस को फोन कर दिया बाद में पुलिस ने आकर उन्हें पकड़ लिया।
सरगना राहुल केसरी के भी होने की संलिप्तता
जिस तरह प्रदीप द्वारा राहुल नाम के युवक के बात सामने आ रही है उससे पुलिस को शक है कि वह राहुल केसरी ही हो सकता है फिलहाल पुलिस मामले की जांच चल रही है। पुलिस खाते की भी जांच कर रही है।







