
जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त सड़क पर जल जमाव, नाली जाम, कचरा का अंबार आदि जैसी जनसमस्याओं को लेकर जुस्को प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस पर प्रतिनिधिमंडल को जुस्को की ओर से आश्वासन मिला कि जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, महामंत्री किशोर साहू, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, संजय रजक, मंत्री शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विकास साहू, भरत भूषण, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती लोधी, राहुल तिवारी, शुशील हेसा, रमेश प्रसाद, रिंकू प्रसाद, डा दीपक घोष, काजल मुखर्जी, डा मनोज यादव, सुनील राय, देवाशीष चंद्र व समीर पोद्दार शामिल थे।





