
जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के घोड़ाबांधा मंडल के खिलाफ की गयी शिकायत और भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दौरान कई लोगों के बहिष्कार के मामले में घोड़ाबांधा मंडल सामने आया है. घोड़ाबांधा मंडल के पूर्व अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी जीतेंद्र राय और मंडल के महामंत्री नीरज सिंह ने कहा है कि भाजपा घोड़ाबांधा मंडल में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. कुछ लोग जरूर संगठन को अशांत करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकेगी. इन लोगों ने प्रशिक्षण शिविर में कई लोगों के नहीं शामिल होने के मुद्दे पर कहा है कि सारे लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लिये है. जो लोग अपेक्षित थी, उनकी बकायदा उपस्थिति भी है, जिसके हस्ताक्षर भी है. इस कारण कोई सवाल उठाता है कि प्रशिक्षण शिविर में उपेक्षा की गयी है तो यह किसी की दिमागी उपज हो सकती है, लेकिन संगठन के तौर पर सारे लोग एकजुट है और पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहे है.




