जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में कदमा बाजार क्षेत्र में एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ के संदेश को सशक्त रूप से जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने आम लोगों, दुकानदारों एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन तथा राष्ट्रहित में आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्वदेशी अपनाना केवल उत्पाद खरीदना नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय रोजगार को सशक्त बनाने का मार्ग है. (नीचे भी पढ़े)

प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि विदेशी उत्पादों के अत्यधिक उपयोग से देश की पूंजी बाहर जाती है, जबकि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से स्थानीय उद्योग, छोटे व्यवसाय, स्टार्टअप, किसान एवं कुटीर उद्योग मजबूत होते हैं. अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्वदेशी उत्पादों के लाभ बताए एवं दुकानदारों से मेड इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।एवं जनता को वोकल फॉर लोकल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह अभियान पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग स्वदेशी के महत्व को समझें और राष्ट्र निर्माण में सार्थक भूमिका निभा सकें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत सिंह, सुधांशु ओझा, नंद जी प्रसाद, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव,उज्ज्वल सिंह, रणजीत पंडित, संदीप पांडे एवं अन्य उपस्थित थे.



