बहरागोड़ा: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता स्व द्विजेन षाड़ंगी की मूर्ति का अनावरण प्रखंड के पाथरी चौक पर 7 दिसंबर को होना है. इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है. मूर्ति अनावरण सह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीकांत कुमार जेना उपस्थित होंगे. इसके अलावा सांसद बिद्युत बरण महतो, विधायक समीर मोहंती, जमशेदपुर से विधायक सरयू राय, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोरंजन दास, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, आभा महतो, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित होंगे.



