जमशेदपुर:14 दिसंबर को जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विवेक चौधरी ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि सम्मेलन में सक्रिय रूप से आने का मकसद समाज को सशक्त, सेवाभावी और संस्कार प्रधान बनाना है. अपने घोषणा पत्र में चौधरी ने समाज के हर आयु और वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखने की बात कही. उन्होंने युवाओं को जोड़ने के साथ ही बुजुर्गों को सम्मान देने को कहा है. साथ ही साथ मारवाड़ी समाज के लिए एक विशेष स्कूल की स्थापना की बात कही है,(नीचे भी पढ़े)
जहां समाज के बच्चों को नि:शुल्क गुणवत्ता मूलक शिक्षा मुहैया कराई जा सके. इसके अलावा मेडिकल इमर्जेंसी सहायता टीम की स्थापना-समाज के हर वर्ग के लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता देने के लिए 24×7 मेडिकल इमर्जेंसी टीम का गठन करना कानूनी सहायता टीम-समाज के किसी भी सदस्य को कानूनी परेशानी आने पर नि: शुल्क प्रोफेशनल कानूनी मदद मिलेगी. साथ ही कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा.इसके अलावा त्वरित सहायता दल-समाज के किसी भी सदस्य के साथ अगर दुर्घटना, पुलिस केस या उत्पीड़न होता है तो एक प्रोफेशनल और प्रशिक्षित त्वरित टीम तत्काल सहायता पहुंचाएगी. मृत्यु एवं दाह संस्कार सहयोग सेवा-समाज के किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके परिवार को दाह संस्कार के लिए हर प्रकार की सामग्री, वाहन, घाट बुकिंग, पंडित और सेवाकर्मी समाज की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. एक सान्त्वना टीम बनाई जाएगी, जो मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक सहयोग करेगी. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन-हमारी भाषा, परम्परा, लोकगीत, भोजन और त्योहारों का संरक्षण और नई पीढ़ी को उसके बारे में बताना व युवा शक्ति को सशक्त बनाना-व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्टार्ट अप सपोर्ट और करिअर काउंसलिंग के साथ मारवाड़ी युवा मंच का सशक्तिकरण, महिला मंडल को नेतृत्व में भागीदार बनाना-स्वरोजगार प्रशिक्षण, वित्तीय साक्षरता, नारी जागरण शिविर और महिलाओं के लिए नियमित सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और पारदर्शिता और सहभागिता पर आधारित संगठन-चौधरी ने कहा कि उनका मकसद सम्मेलन को पारदर्शी और सहभागी बनाना आदि शामिल है.



