
Jamshedpur : भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने गोड्डा में साध्वी के साथ हुए बलात्कार को शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।उन्होंने कहा कि इस घटना ने झारखंड की विधि व्यवथा की पोल खोल कर रख दी है। इस शर्मनाक घटना ने झारखंड को राष्ट्रीय मानचित्र पर शर्मशार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में साधु ओर साध्वियों को उच्च स्थान दिया गया है। उनके साथ ऐसी घटना पूरे सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने मांग की की झारखंड सरकार इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर इसमें शामिल अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दे, ताकि झारखंड का सम्मान बच सके।
[metaslider id=15963 cssclass=””]








