जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर भाजपा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का पुण्यतिथि मनाया गया और भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्र के संप्रभुता अखंडता के प्रहरी और शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी, प्रखर चिंतक कश्मीर आंदोलन में अपने प्राण को भारत माता के प्रति बलिदान देनेवाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. ’(नीचे भी पढ़े)
एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे. उनकी यह सोच ने भारत में नई क्रांति को जन्म दिया और एक विचारधारा का जन्म हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, दर्शन कौर, गुरमीत सिंह, विक्रम रजक , ऐसी महतो और मोहित झा उपस्थित थे.







