
जमशेदपुर : हरहर महादेव सेवा संघ ने कंबल वितरण अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को जमशेदपुर के साकची के मूसा सिंह बगान, गुरुनानक बस्ती, सी जोन साकची, बागुनहातु एवं बिरसानगर जोन नंबर 4 एवं 5 सहित विभिन्न स्थानों पर संघ के स्थानीय स्वंयसेवकों के माध्यम से जरुरतमंद, निर्धन एवं बुजुर्गों को संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कंबल वितरित किया गया. इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि यह आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही है कि, हम पिछले 19 वर्षों से कंबल सेवा का सिलसिला जारी रख पाए हैं. आप सभी की सेवा से मुझे जो ऊर्जा प्राप्त होती है. वह मुझे सदैव प्रेरित करता रहता है कि सेवक के रूप में सेवा का यह कार्य मैं निरंतर निर्बाध रूप से करता रहूं. कार्यक्रम में संघ की लख्खी कौर, ममता देवी, बंदना नामता, शशिधर राणा, शशिकांत कुमार, भोला दास, अखिलेश पांडेय, पप्पू राव, जूगुन पांडेय, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, संतोष यादव, विकास गुप्ता, कार्तिक जुमानी, विक्की तारवे, सूरज चौबे, राजू कुमार, मनू ढके सहित स्थानीय स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही.





