जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री एवं बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रभारी आदरणीय सौदान सिंह से भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़े)
बंटी ने कहा कि सौदान सिंह जैसे अनुभवी संगठनकर्ता का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत रहा है. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा को और सशक्त बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा.




