जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के वेस्ट वाटर सर्विसेज एवं पब्लिक हेल्थ सर्विसेज के कर्मचारियों के एक समूह ने सोमवार शाम साकची स्थित टाटा स्टील यूटिलीटीज एंड सर्विसेज यूनियन कार्यालय पहुंचकर यूनियन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए मिले बेहतर बोनस समझौते को लेकर यूनियन के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कमेटी सदस्यों को बधाई दी. इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि बोनस को लेकर यूनियन द्वारा किए गए सफल प्रयासों से कर्मचारियों में खुशी और भारी उत्साह का माहौल है. कर्मचारियों ने यूनियन नेतृत्व के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को इसी प्रकार मजबूती से उठाया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
कर्मचारियों का आभार स्वीकार करते हुए यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय एवं पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन सदैव तत्पर और प्रयासरत रहेगी. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता और उनका अटूट विश्वास ही यूनियन की सबसे बड़ी ताकत है. इस दौरान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कमेटी सदस्य तथा वेस्ट वाटर सर्विसेज एवं पब्लिक हेल्थ सर्विसेज के दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे.




