
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह मेडिकल बस्ती निवासी दीपा सोना जो साईबा किन्नर की भाभी है, पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगा है. बताया जाता है कि शुक्रवार को ही दीपा सोना ने अपने साथियों के साथ अचानक घर पर धावा बोल दिया, और उसमें रह रहे साईबा किन्नर के परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिसमें साईबा और बहन बेंती घायल हो गई. जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही संजना किन्नर एमजीएम अस्पताल पहुंची. संजना ने बताया कि साइबा के भाई की मौत के बाद उसकी भाभी जो मेहरबाई कैंसर अस्पताल में नौकरी कर रही है वह अस्पताल से मिले मकान में रह रही है. बावजूद इसके साईबा के घर पर अधिकार जमा रही है. इसको लेकर साईबा और उसकी भाभी के बीच कई बार विवाद होते रहे हैं. हालांकि उसने बताया कि दोनों के बीच बातचीत से रास्ता निकाला जा रहा था, लेकिन अचानक उसकी भाभी ने मारपीट कर अलग से बखेड़ा खड़ा कर दिया है. वैसे संजना ने बताया कि मामले की जानकारी बिष्टुपुर थाना पुलिस को दे दी गई है.















