
जमशेदपुर : भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बीते मंगलवार को जमशेदपुर महानगर के जिला स्तरीय टीम के साथ सभी 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी सभी मंडल अध्यक्ष शीर्ष नेतृत्व का आभार जताने बड़े नेताओं के घर पहुंच रहे हैं. आजादनगर मंडल की नई अध्यक्षा फातिमा शाहीन भी बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक कुणाल सारंगी से मिलने पहुंचीं. उन्होंने उन पर विश्वास जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा संगठन हित में लगातार कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दोहराया. उनके साथ आजादनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद भी मौजूद रहे.



