
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित बीजेपी कार्यालय में बुधवार को सुरंजन मिश्रा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटना स्थल को सील कर दिया था. घटनास्थल की जांच फोरेंसिक टीम ने की थी. इधर मृतक की जांच करने पर टीम ने उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था. उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे उसकी प्रेमिका ने प्यार में धोखा दिया इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है. उसने अपने घर वालों और रिश्तेदारों से ऐसा करने के लिए माफी भी मांगी है. इस मामले में मृतक ने भांजे धनंजय राय के बयान पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने और तनाव में आकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज कराया है. फोरेंसिक टीम ने मौके से एक देसी पिस्टल, एक खोखा, खून का सैंपल, एक मोबाइल, और एक शराब की बोतल के अलावा अन्य सामान बरामद किया है. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. बता दे कि बुधवार को साकची बीजेपी मंडल कार्यालय में सुरंजन मिश्रा ने प्रेमिका से प्यार में धोखा मिलने पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह मूल रूप से बिहार के सहरसा का रहने वाला था और जमशेदपुर में रहकर शीतला मंदिर के पास लाइन टेकरी का काम करता था. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की उसे हथियार कहां से मिला.






