जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के बिष्टुपुर मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन पाण्डेय के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित कॉस्मो स्कूल में बच्चों के बीच ज्योमेट्री बॉक्स एवं फ्रूटी का वितरण किया गया. इस अवसर पर बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, राष्ट्र प्रथम की भावना, शिक्षा के महत्व तथा विकसित भारत के संकल्प से भी अवगत कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विशेष चर्चा की गई. कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, गुरमीत सिंह, दर्शन कौर, मोहित झा ,मनीष कुमार , जसमन कुमार, रणवीर सिंह, मधुकर नापित ,विक्रम रजक सहित अनेक समर्पित एवं कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.







