रामगोपाल जेना/चाईबासा : शिक्षक सह समाजसेवी नीलमणि प्रधान उर्फ नील अभिमन्यु रविवार को चाईबासा बस स्टैंड पर घटी एक भयावह दुर्घटना के शिकार हो गए. कारवां बस (संख्या OD09G7577) के चालक ने इरादतन अचानक बस को आगे बढ़ा कर दूसरी बस से सटाते हुए कुचल दिया जिससे नीलमणि प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि नीलमणि प्रधान सुबह 11 बजे के करीब बड़ा जामदा के लिए चलने वाली सिटिजन बस में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. उनका एक पैर बस की सीढ़ी पर था जबकि दूसरा पैर जमीन पर, तभी विपरीत दिशा से आई कारवां बस दूसरी बस से सट कर नीलमणि प्रधान को कुचल दिया, जिससे वह दोनों बसों के बीच में फंस गए. नीलमणि प्रधान कुछ देर तक वहीं दबे रहे. बाद में बस चालक ने रगड़कर बस को पीछे किया, जिससे उन्हें कंधे व रीढ़ में भी गंभीर चोटें आईं. (नीचे भी पढ़ें)
दुर्घटना के बाद, चाईबासा के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मौके पर मानवता के आधार पर नीलमणि प्रधान की मदद की और उन्हें तात्कालिक रूप से चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि वहां हड्डी रोग विशेषज्ञ के नहीं रहने केकारण नीलमणि प्रधान को चाईबासा सनराइज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद नीलमणि प्रधान ने सदर थाना, चाईबासा में बस चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान बसंत महतो, त्रिशानु राय, बासिल हेंब्रम, फाल्गुनी प्रधान, रंजन आदि मौजूद थे. उधर. इस दुर्घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्से की लहर दौड़ा दी है.लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.














