देवघर : स्थानीय त्रिदेव अस्पताल में ‘सेवार्थ’ की ओर से रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर एक अहम बैठक हुई. सेवार्थ के अध्यक्ष पवन टमकोरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उनके अतिर्क्त वरीय संरक्षक प्रो रामनंदन सिंह, रामसेवक सिंह गुंजन, पूर्व उप महापौर नीतू देवी, रीता चौरसिया भी उपस्थित रहे. संस्था के अध्यक्ष श्री टमकोरिया व सचिव मोनिका बर्नवाल ने संयुक्त रूप से स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर मुख्य अतिथि नारायण दास ने सेवार्थ के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. वहीं सेवार्थ के अध्यक्ष पवन कुमार टमकोरिया व सचिव मोनिका बर्नवाल ने कहा कि हमारा प्रयास लगातार सफल रहा है जो हमारे तमाम सेवार्थ परिवार के जुझारू सदस्यों के समर्पण से ही संभव हो पाता है. बैठक में आगामी 27 अप्रैल को मेगा रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें 101 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया. इसका संयोजक डॉ अनिल कुमार बर्नवाल एवं डॉ राजीव रंजन को बनाया गया. वहीं आगामी गर्मी के मद्देनजर 4 मई, 25 को एक ही दिन विराट उद्घाटन करते हुए देवघर शहर में जगह-जगह कुल 13 प्याऊ लगाने का भी निर्णय लिया गया, जहां राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. बैठक के बाद सेवार्थ के अध्यक्ष पवन टमकोरिया ने कहा कि शहर में रक्त की कमी को देखते हुए सेवार्थ परिवार ने 27 अप्रैल को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए कम से कम 101 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

सेवार्थ की ओर से आयोजित इस बैठक में सभी वरिष्ठ सदस्यों के अलावा कई नए सदस्यों ने भी शिरकत की, जिसमें गायक अजित-केशरी, साधना झा, नीतू देवी, किरण चौबे, मुकेश कुमार, रमेश झा, गुड्डा राउत, बबलू मित्रा, सुप्रिया कुमारी, खुशबू कुमारी, अमित कुमार, राहुल, अजीत पाहुजा, लक्ष्मी भारती, पल्लवी भारती, गीता सिंह, प्रेरणा गुप्ता, मानस झा, अजीत केसरी, उत्तम शाह, रोहित कुमार, अमरदीप कुमार, सूरज कुमार, कुमारी स्नेहलता, सुमित केसरी, रवि कुमार, सनी मित्रा, बिट्टू कुमार, अजय कुमार, चंदन कुमार, चंद्र मोहन मोदी और कई अन्य उपस्थित थे




