जमशेदपुर : जमशेदपुर के आबकारी और जिला पुलिस ने संयुक्त रुप से होली के ठीक पहले जुगसलाई के गौशाला नाला रोड स्थित एक मकान में छापामारी कर नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. उक्त फैक्ट्री अवैध तरीके से संचालित हो रही थी. बताया जाता है कि वहां महंगा महंगा शराब की बोतलों की पैकेजिंग की जाती थी. (नीचे भी पढ़ें)

सिर्फ उसमें जहरीला सामान डाला जाता था, फ्लेवर लाया जाता था, जहां से शराब की सप्लाइ दुकानों में कर दी जाती थी. शराब बेचने वाली कंपनी से जुड़े लोगों की साठगांठ से इसको बाजार में बेचा जा रहा था. इसको लेकर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. आबकारी विभाग और जुगसलाई पुलिस संयुक्त रुप से यह कार्रवाई की है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मामले के सारे सिंडिकेट को खंगाला जा रहा है. बताया जाता है कि एक मकान को भाड़ा में लेकर अवैध शराब को तैयार किया जाता था. मकान मालिक और मकान लेने वाले की तलाश की जा रही है. अभी वहां से किसी को पकड़ा गया है या नहीं, यह पुष्टि नहीं हो पायी है.



