
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना मिश्रा बागान निवासी रोहित मुखी की करंट से मौत मामले में गुरुवार को उस वक्त नया मोड़ आया जब मामले में अभियुक्त मिस्त्री कांति ने अपना बयान बदलते हुए पुलिस को पूरी जानकारी दी। क्रांति से जब पुलिस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि रोहित को मौत जेमको हनुमान मंदिर के पास नहीं बल्कि परसुडीह थाना क्षेत्र के दयाल सिटी के पास घाटी थी। पूछताछ में क्रांति ने पुलिस को बताया कि दयाल सिटी के पास उसकी एक खाली जमीन है जहां वह निर्माण कार्य करवा रहा है, इसी के लिए वह वहां मिट्टी गिरवा रहा था।

डंपर से मिट्टी गिरने के दौरान जब रोहित डाला को ऊपर कर रहा था तब डंपर का डाला ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में सट गया जिससे करंट लगने से मौके पर ही रोहित कि मौत हो गई थी। इसके लिए नागेन्द्र सिंह ने झूटा बयान देने को कहा था। इस मामले में नागेन्द्र फरार है।इस मामले में रोहित के परिजनों ने नागेन्द्र सिंह, क्रांति और डंपर के मालिक नवीन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।पुलिस ने डंपर को सोनारी के गुदड़ी बाज़ार के पास से बरामद किया है, ज्ञात हो कि शनिवार की रात रोहित मुखी की करंट लगने से मौत हो गई थी जिसके बाद गैरेज के मालिक नागेन्द्र सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठा बयान दिया था।





