जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई चौक बाजार सत्यनाराण मंदिर के पास स्थित एक पुराने मकान का पिछला हिस्सा गिर गया, जिससे कई गाड़ियां दब गयी. यह शुक्र रहा कि वहां कोई व्यक्ति नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता. जुगसलाई चौक बाजार के लोगों ने बताया कि वह मकान सीताराम भरतिया का है. उस मकान में विवाद चल रहा है, जिस कारण वह मकान कई सालों से बंद पड़ा हुआ है. वह दो मंजिला मकान काफी जर्जर हो गया था. (नीचे भी पढ़ें)

दोपहर में अचानक से उसका पिछला हिस्सा ही टूटकर गिर गया, जिससे कई गाड़ियां दब गयी, जो घर की गली में लगायी गयी थी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गिरे हुए मकान को लेकर सबको सतर्क कर दिया. लोगों को आसपास के एरिया से नहीं गुजरने को कहा गया है. उस एरिया की घेराबंदी लाल कपड़े से कर दिया गया है.



