
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रिवर व्यू के टाइप निवासी अनिल करवा की पत्नी मोनिका करवा 3 जनवरी को घर में पूजा करने के दौरान आग से झुलस गई थी. घटना के आठ दिन बाद टी एम एच अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अब भाजपा नेता रितिका मुखी अनिल पर मोनिका को जला कर मारने का आरोप लगा रही है. इस बात को लेकर सोमवार को मोनिका के पति अनिल ने एसएसपी से मुलाकात की. अनिल ने बताया कि रविवार की दोपहर इलाज के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई थी. जब वे अपनी पत्नी का शव लेने अस्पताल गए तो रितिका मुखी ने उनके साथ धक्का मुक्की और उनका मोबाइल छीन लिया.रितिका दबंग और पैसे वाली है, राजनीतिक दबाव देकर मुकदमा कर जेल भेजना चाहती है. उन्होंने एसएसपी से पत्नी का पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी करवाने की मांग की है. अनिल ने बताया कि जब पत्नी आग से झुलसी तब वे टाटा मोटर्स में काम कर रहे थे. वे भागते हुए घर पहुंचे और रितिका मुखी के मदद से उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां बेड नहीं होने पर उसे एमजीएम अस्पताल लेकर गए और फिर वहां से मानगो के उमा अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान उसने पुलिस को अपना बयान भी दिया कि पूजा करने के दौरान वह जल गई थी. रितिका मुखी के दबाव के कारण पत्नी को टी एम एच में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई है. अब रितिका मुखी उस पर मुकदमा दर्ज करवाना चाहती है.







