
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जेल में बंद जुगसलाई के व्यापारी विक्की भालोटिया को जमानत मिल गयी. शुक्रवार को उनको जमानत मिली. जेल से रिहाई अब उनकी संभव है. अगर पुराने केस कोई हो और प्रोडक्शन पुलिस कराती है तो जेल से बाहर रआना रुक सकता है नहीं तो उनकी रिहाई अवश्य संभव है. बताया जाता है कि बंगाल के कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद उनको जमानत दे दी गयी. आपको बता दें कि बंगाल की दुर्गापुर पुलिस ने जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को छापामारी की थी. पुलिस ने जुगसलाई थाना क्षेत्र के रामटेकरी रोड निवासी कारोबारी विक्की भालोटिया को गिरफ्तार कर लिया था. विक्की भालोटिया को उनके घर से ही गिरफ्तार किया गया था. विक्की भालोटिया जमशेदपुर में जीएसटी के करोड़ों रुपये के घोटाले का भी आरोपी है. बताया जाता है कि बोकारो के कारोबारी अंकित मित्तल से करीब डेढ़ करोड़ का फर्जी जीएसटी का दस्तावेज देकर विक्की भालोटिया ने पैसे लिये थे, जिसको लेकर एक मुकदमा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के एक थाना में दर्ज कराया गया था. दुर्गापुर थाना में दायर इस केस के सिलसिले में काफी दिनों से अनुसंधान चल रहा था. बताया जाता है कि बोकारो के कारोबारी अंकित मित्तल को जीएसटी का फर्जी बिल दे दिया गया था, जिसके माध्यम से करीब डेढ़ करोड़ का घोटाला किया था. वैसे भी विक्की भालोटिया पहले से ही जीएसटी घोटाले का आरोपी है, जिसके खिलाफ जमशेदपुर की पुलिस भी जांच कर रही है.





