जमशेदपुर : बजरंगी बगान हनुमान मंदिर प्रांगण मे बस्ती उत्थान समिति की बैठक में संगठन विस्तार के साथ ही नई समिति का गठन भी किया गया. बैठक में सैकड़ों लोगों ने अध्यक्ष के रूप में युवा समाजसेवी नवीन कुमार का सर्वसम्मति से चुनाव किया. उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव ओम प्रकाश पाठक, सह सचिव धनंजय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सह कोषाध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद को बनाया गया. समिति ने एकता बना कर क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने, युवा पीढ़ी के लिए लाइब्रेरी शुरू करने एवं समाज के लिए सरकार से मिलने वाली सुविधाएं घर-घर पहुंचाने आदि जैसे विषयों पर चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से अभिभावक सचिदानंद तिवारी, अजय, विजय सिंह, मनोज सिंह, बिगू सिंह, विनय सिंह, विक्की शर्मा, रवि, धीरज, चंदन, सोनू, शुभम मिश्रा, राजू, पंकज, जय सिंह, बबलू, अप्पू, जीतू, सोनू झा, आशु, लाल्टू, मनोज, सुधीर, बीरबल, विजय, संतोष एवं सैकड़ों की संख्या में बस्तीवासी बैठक में उपस्थित रहे.




