
जमशेदपुर : तरुण मित्र मंडली के संरक्षक व पेशे से पायलट कैप्टन तरुण के चाचा ज्ञानेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ रतन जी का बुधवार को निधन हो गया. वह पिछले करीब 15 दिनों से टीएमएच में भर्ती थी, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. आदित्यपुर निवासी 59 वर्षीय ज्ञानेंद्र कुमार सिन्हा एलआईसी एजेंट थे. वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. स्व सिन्हा अपने पीछे पत्नी व बेटा समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. बुधवार की शाम बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर स्व सिन्हा का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







