
चाईबासा: दुर्गा पूजा (दशहरा) को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने तथा कोरोना काल के दौरान होने वाली दुर्गा पूजा के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया गाईड लाईन के अनुसार पूजा संपन्न कराने आदि मामलों को लेकर बुधवार को जगन्नाथपुर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने अनुमण्डल के सभी छह थाना प्रभारियों के साथ कार्यालय में आवश्यक बैठक की. बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लम्बित कांडो के निष्पादन में तेजी लाने, वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने, वारन्ट, कुर्की का निष्पादन करने, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्य करने एवं आम जनता के अच्छा व्यवहार करने, मानकी मुण्डा के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. अक्टूबर माह में अधिक से अधिक कांडों का निष्पादन करने का लक्ष्य दिया है. दुर्गा पूजा में सतर्कता बरतने व दुर्गा पूजा समित्ति के साथ बैठक कर समिति को सरकार के गाइडलाइंस से अवगत करवाने संबंधी भी निर्देश दिए. इस बैठक में मंझगाव थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी, टोंटो थाना प्रभारी, जेटेया थाना प्रभारी, हाटगमरिया थाना प्रभारी एवं कुमारडूंगी थाना प्रभारी उपस्थित थे.







