जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत हरहरगुट्टू के प्रेम कुंज निवासी पी नागमणि ने सफाई का पाउडर बेचने के बहाने घर में घुसे दो अनजान व्यक्तियों के विरुद्ध कोई केमिकल स्प्रे कर हाथ में से एक जोड़ी सोने का कंगन छीन कर भाग जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना विगत बुधवार (30 अप्रैल, 2025) की बताई गई है. (नीचे भी पढ़ें)
हरहरगुट्टू निवासी स्व पी आनंद ईश्वर राव की विधवा पी नागमणि (60 वर्ष) ने अपनी शिकायत में बताया है कि विगत 28 अप्रैल की सुबह 10 बजे के करीब दो अनजान व्यक्ति सफाई का पाउडर बेचने के बहाने दो उनके घर में घुस आये. बातचीत के क्रम में उन दोनों ने उस पर कोई स्प्रे जैसी चीज छिड़क दी. इसके बाद दोनों उनके हाथ में पहने कंगन हाथ से निकाल लिया एवं वहां से फरार हो गए. बागबेड़ा पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात आरंभ कर दी है.



