बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा पंचायत अंतर्गत चौरंगी में संचालित वित्त रहित भवानी देवी उच्च विद्यालय का आज विधायक समीर कुमार मोहंती ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अपनी अनुशंसा पर टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में बनवाए गए दो कमरों का फीता काटकर उद्घाटन भी किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पठन-पाठन करने में परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने विद्यालय में दो कमरों का निर्माण कराने की अनुशंसा की थी. विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. विधायक ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षक का सम्मान करें और उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षित बनें और समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक सादा समारोह आयोजित कर विधायक समीर मोहंती के प्रति आभार जताते हुए उनको सम्मानित भी किया गया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सत्यम मैती, मिंटू पाल, बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, राजू मैती, राजीव लेंका, विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.



