जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में जिले के नए वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे से उनके कार्यालय में मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान के निवासी सभी सिखों की ओर से उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर कोल्हान के 34 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं मान्यता प्राप्त संस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा समाज हित में समय-समय पर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी भी दी. प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सिख समुदाय के पारिवारिक झगड़ों को को लेकर किसी के थाना में आने पर पहले उन्हें सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी या संबंधित गुरुद्वारा कमेटी के पास भेजने का अनुरोध किया, जिस पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सकारात्मक एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य अगर गुरुद्वारा कमेटियां कर लेती हैं तो पुलिस का भार बहुत हल्का हो जाएगा. उन्होंने इस सुझाव को स्वीकार कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, चंचल सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुरजीतसिंहखुशीपुर, परविंदर सिंह सोहल सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, महासचिव सुखवंत सिंह, सुख जगतार सिंह नागी आदि कई लोग शामिल थे.














