
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत झारखंड अग्निशमन विभाग के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने बाईक से अपने पति के साथ जा रही पी श्यामली राव नामक महिला के गले से चेन छिनतई कर फरार हो गए. हालांकि इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है बता दें कि इन दिनों जमशेदपुर में चिंताई की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है. पुलिस एक मामले का उद्भेदन करती नहीं है, कि दूसरी घटना को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, जबकि एसएसपी का पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद प्रभात कुमार ने राहजनी की घटनाओं पर नकेल कसने की बात कही थी. इसको लेकर उन्होंने अपने अधिकारियों को विशेष रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया था. उन्होंने यह भी कहा था कि शहर में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाएंगे.





