
जमशेदपुर : संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस के पूर्व दिवस पर रविवार को चंदन यादव फैंस क्लब और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर के टुइलाडूंगरी स्थित कालिंदी क्लब परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी चंदन यादव ने डॉ भीम राव आंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मुखी समाज जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं समाजसेवी शंभु मुखी डूंगरी, टुइलाडूंगरी कालिंदी समाज के मुखिया संजय कालिंदी, कालिंदी महिला संगठन की अध्यक्ष बेबी शेखर कालिंदी, महासचिव कल्पना कालिंदी, कोषाध्यक्ष सुभद्रा कालिंदी, वरीय कार्यकर्ता सोमा कालिंदी उपस्थित थीं। यह आयोजन शहर की समाजसेवी सपना यादव के नेतृत्व में किया गया। शिविर में काफी संख्या में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों ने आकर लाभ उठाया। शिविर में लगभग 200 से अधिक की संख्या में स्थानीय महिला, पुरुषों ने आकर अपने स्वास्थ्य व आंखों का भी जांच करायी। (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में शहर के चिकित्सकों का दल जिसमें मुख्य रूप से डॉ विजय मोहन सिंह ने अपनी बहुमूल्य सेवा दी। इस दौरान लोगों के प्रेशर, शुगर, उनके वजन की जांच की गई एवं जरूरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर को सफल बनाने में टुइलाडूंगरी कालिंदी क्लब के पुरुष एवं महिला शाखा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के मुखिया संजय कालिंदी, चंदन यादव फैंस क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, दीपक तिवारी, नागेंद्र यादव, शब्बीर व अन्य की सराहनीय भूमिका रही। चंदन यादव फैंस क्लब के प्रवक्ता दीपक तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया दिसंबर माह के आगामी रविवार को जमशेदपुर के भुईयाडीह कालिंदी बस्ती क्लब प्रांगण में इसी तरह के नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन एसके शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन चंदन यादव फैंस क्लब की अध्यक्ष सपना यादव ने किया।





