जमशेदपुर : मुहर्रम की दसवीं के अवसर पर आजादनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों में पुलिस अधिकारियों का पारंपरिक रीति से सम्मान किया गया. ईदगाह मैदान स्थित नौजवान अखाड़ा में जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा, डीएसपी दयानंद कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी, आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान और एसआइ मनीष राय को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान की उपस्थिति में नौजवान अखाड़ा के सरपरस्त शाहिद परवेज, लाइसेंसधारी मो अलाउद्दीन, असगर हुसैन, मो फिरोज एवं हाजी अयूब अली ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया. इसके बाद सिटी एसपी ललित मीणा जाकिरनगर चौक स्थित गरीब नवाज अखाड़ा भी पहुंचे. यहां मुहर्रम कमेटी के सरपरस्त मो कादिर एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों ने उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मो नवाब, मो नेसार अहमद, मो शेरू, शाहरुख खान, मो मकबूल आलम, मो शाहिद, सोनू, पप्पू, जुम्मन, कल्लू एवं मन्नू सहित बड़ी संख्या में अखाड़ा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. सभी ने शांति और भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने का संदेश दिया.







