जमशेदपुर : मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अल खलीफा मॉल के पास शुक्रवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई. सूचना मिलते ही आज़ादनगर थाना प्रभारी और पटमदा डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष ओल्ड पुरुलिया रोड क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोहर्रम के दौरान सड़क पर बैरिकेडिंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया. पुलिस अधिकारियों की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया. फिलहाल क्षेत्र में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है और पुलिस एहतियात के तौर पर निगरानी बनाए हुए है. मामले की जांच की जा रही है.







