
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में बच्चो के बीच हुई झड़प को लेकर दो पक्षों में मारपीट ही गई. इसमें एक दंपती घायल हो गया है. घायलों में रीना देवी और धनिक मंडल शामिल हैं दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में पड़ोस में रहने वाली अनीता देवी ने बताया कि शनिवार को बस्ती में अनुज मिश्रा के साथ उसके बच्चो की झड़प हो गई थी. इसके बाद थाने में दोनों के बीच समझौता हो गया था. आज अनुज मिश्रा, अतुल मिश्रा, बिट्टू मिश्रा, शोभा, सुमन और सुनीता उनके घर के बाहर हल्ला गुल्ला करने लगे, उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो सभी रीना देवी के घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की. रीना का कसूर इतना था कि उसने शनिवार को अनीता के बच्चो को अपने घर में छुपाया था. रीना गर्भवती भी है. फिलहाल दोनों का इलाज एमजीएम में चल रहा है.





