जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पंडित जवाहर लाल नेहरु के पुण्य तिथि के अवसर पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन विद्यापतिनगर में आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे. आज भारत उन बताए मार्ग पर चल कर सभी कठिनाई को पार करते हुए विकासशील देश के रुप में जाना जाता है. उनके पुण्य तिथि के अवसर पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. (नीचे भी पढ़ें)

आज कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने उनके पुण्य तिथि पर शर्बत का विवरण कर पंडित नेहरु जी के आदर्शों को जीवंत किया है. पंडित नेहरु जी हम सबों के दिल में हमेशा याद किए जाएंगे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, अतुल गुप्ता प्रखण्ड अध्यक्ष गोलमुरी, राजेश चौधरी, संजय घोष प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसानगर, गुरुपदो गोराई मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, सुनीता ओझा, रंजीत झा, अखिलेश यादव, सचिन कुमार सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष, सुशील घोष सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.














