जमशेदपुर : टाटा स्टील के इंटर-जेडीसी कैरम चैंपियनशिप का ब्लास्ट फर्नेस ए की टीम विजेता बनी है. हाल ही में आयोजित इंटर-जेडीसी कैरम चैंपियनशिप में टीम ब्लास्ट फर्नेस ए विजयी हुई है. यह उल्लेखनीय उपलब्धि टीम के कौशल, फोकस और खेल भावना का प्रमाण है. विजेता टीम के सदस्य में जय शंकर (आई ब्लास्ट फर्नेस), परितोष मंडल (आई ब्लास्ट फर्नेस), आलोक (जी ब्लास्ट फर्नेस) शामिल है. उनके उत्कृष्ट समन्वय और रणनीतिक खेल ने उन्हें चैंपियनशिप का खिताब हासिल करने में मदद की, जिससे ब्लास्ट फर्नेस विभाग को गर्व हुआ. इस जीत के बाद खेल समिति के सह अध्यक्ष संजय सिंह और उपसमिति अध्यक्ष डी भानुजी समेत अन्य लोग मौजूद थे. विजेताओं और इस सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी है. मैं कामना करता हूँ कि यह जीत सभी टीमों में निरंतर उत्साह और उत्कृष्टता को प्रेरित करे.



