
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में 21 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे कांग्रेस नेता परमजीत सिंह सोनू पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और उनके सिर के राइट साइड में बेस बैट से मारकर चोट भी पहुंचाई और गले में चांदी का चेन था उसे भी छिना और पैकेट में 5000 रुपये भी छिकर भाग गये. इसको लेकर परमजीत सिंह सोनू ने तुरंत गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और एमजीएम जाकर अपना इलाज करवाया और तुरंत बाद लिखित शिकायत व एफआइआर गोलमुरी थाना प्रभारी रणविजय शर्मा को दी गई. आज 5 दिन हो गए इस केस में किसी प्रकार का किसी भी किस्म का थाना प्रभारी द्वारा इस केस में आगे कार्यवाही नहीं बढ़ाया गया. इसके खिलाफ झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के संगठन सचिव सह प्रवासी केयर कमेटी के जिला संयोजक राजा सिंह राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ गोलमुरी थाना प्रभारी से जाकर मुलाकात की और आगे की कार्यवाही नहीं होने का कारण थाना प्रभारी से पूछा और जल्द से जल्द इस केस में गिरफ्तार करने की मांग की. इस पूरे प्रकरण में मुख्य रूप से गीता सिंह, सुशीला पांडेय, बिरसानगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि राज, अमित सिंह, अभिजीत बोस, ऋषभ श्रीवास्तव, लखबीर सिंह, प्रभजोत सिंह, दीपक स्वानसी, प्रकाश शर्मा, अजीत कुमार और काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए.






