जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे रेस है. श्री दुबे ने जमशेदपुर के कीताडीह पश्चिम पंचायत के मांझी बगान में जन समस्याओं से अवगत कराने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे को क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं महिलाओं ने आमंत्रित किया. क्षेत्र के जन-समस्या पर परिचर्चा आरंभ की गई, जिसमें ग्रामवासी में महिला एवं पुरुष काफी संख्या में पानी, सड़क, बिजली, साफ-सफाई के विषय, पानी पाइप लाइन बिछाने के अधुरे कार्य को पूरा करने के विषय जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा. जिलाध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया. ग्रामवासियों के आग्रह पर जिलाध्यक्ष ने जर्जर सड़क का मुआयना भी किया. आम नागरिकों ने एक हाईमास्ट लाइट लगाने का बात रखा, जिस पर समस्या स्थल से ही जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने जमशेदपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को फोन करके कहा कि सड़क की स्थिति बहुत दयनीय है, इसे अविलंब बनाया जाए. (नीचे भी पढ़ें)
इस पर पदाधिकारी ने कहा कि सड़क का प्राक्कलन बनाकर जिला योजना के तहत कार्य कराया जाएगा और हाईमास्ट लाइट भी जल्द ही लगा दी जाएगी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, करनडीह-घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र मुन्ना, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, पूर्व उप-मुखिया गमन ठाकुर, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, जिला महामंत्री प्रमोद मिश्र, अनिल सिंह, अपर्णा गुहा, राजा ओझा, आरजीपीएस सुनील गुप्ता , उप-मुखिया लखन सिंह, उप-मुखिया संतोष ठाकुर, जनार्दन गोस्वामी, सविता कच्छप, सुधीर दुबे, मुकेश कुमार, प्रशेनजीत, किसुम देवी, हीरा.नई देवी, देवन्ती देवी, बबलू पाण्डेय, बसंत ठाकुर, रवि चौबे, योगेन्द्र सिंह, रानी देवी, सुनैना देवी, प्रमिला देवी सहित काफी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए.



